फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवाओं के बल पर मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव

युवाओं के बल पर मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव

Tue, 19 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
युवाओं के बल पर मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव
संत विनोबा पीजी कॉलेज में नेहरू युवा केन्द्र के तरफ से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में उपस्थित भीड। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से संत विनोवा पीजी कॉलेज में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉकों में प्रथम स्थान प्राप्त किए प्रतिभागियों ने अपना तर्क दमदारी से रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयदुबे ने कहा कि युवाओं के बल पर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। आज का युवा भ्रमित हैं, उन्हें सही मार्ग दर्शन की जरूरत है। यह काम नेहरू युवा केंद्र कर रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. असीम सत्यदेव ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का कार्य सराहनीय है। युवाओं में देश भक्ति का भावना होना चाहिए। इसके पूर्व अजय दुबे, हरिओम मिश्र, सत्येंद्र तिवारी, आदित्य राव, शालिनी, प्रियंका पांडेय, सुनिधि मिश्रा ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट किया। बनकटा ब्लॉक के सत्यपाल यादव, लार से प्रियांशी सिंह, तरकुलवा से विनीत श्रीवास्तव, भटनी से संदीप यादव, रुद्रपुर से उत्कर्ष रावत, देसही से कवसा सिद्दीकी, सलेमपुर से शालिनी तिवारी, भलुअनी से मुकेश यादव ने प्रतिभाग किया। रुद्रपुर के उत्कर्ष रावत प्रथम, देसही देवरिया से कवसा सिद्दीकी द्वितीय और देवरिया के अंशिका तिवारी तृतीय रही। इनको पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. राजेश मिश्र, त्रिलोकी नाथ तिवारी, डॉ. सुधांशु शुक्ला, डॉ. विवेक मिश्र, अजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed