{"_id":"59c69c1b4f1c1b9a688b6319","slug":"201506188315-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ऑनलाइन पोर्टल जन सुनवाई (आईजीआरएस) पर आने वाले शिकायतों का निस्तारण जिले में नहीं किया जा रहा है। गोरखपुर आए सीएम की समीक्षा में देवरिया के अफसरों की शिकायतों में निस्तारण में लापरवाही सामने आई। कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए अविलंब शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
समस्याओं को लेकर अफसरों के कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर लोगों के सहूलियत के लिए ऑनलाइन पोर्टल जन सुनवाई शुरू किया गया। लोग शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराने लगे। जिले के अफसरों की लापरवाही के चलते शिकायतों का निस्तारण तय समय में नहीं किया जा रहा है। तीन दिन पूर्व गोरखपुर में आए सीएम ने जन सुनवाई पर आने वाले शिकायतों की समीक्षा की। इसमें अफसरों की लापरवाही सामने आई। देवरिया में 1921 शिकायत लंबित है। इसमें सीडीओ का 150, डीपीआरओ का 101, डीएसओ का 84, सीएमओ का 12, एसपी 75, एडीएम वित्त एव राजस्व का 56, बीएसए 37, डीआईओएस 14, लीड बैंक मैनेज का 29,16 ब्लॉक की 106, सदर एसडीएम का 318, तहसीलदार का 212, सलेमपुर एसडीएम का 99, तहसीलदार का 44, बरहज एसडीएम का 73, तहसीलदार 37, भाटपाररानी एसडीएम का 42 ,तहसीलदार का 59 सहित अन्य विभागों का शिकायत निस्तारण नहीं हो सका है। सर्वाधिक शिकायत सदर एसडीएम के पास है। कमिश्नर ने इसके लिए डीएम को पत्र लिखा है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है। इसके लिए शनिवार को संबंधित विभाग के कर्मचारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया। लापरवाही करने वालों पर विभागीय कार्रवाई होगी।