फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बार एसोसिएशन में घमासान, निर्वाचित कमेटी भंग

बार एसोसिएशन में घमासान, निर्वाचित कमेटी भंग

Wed, 06 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन में घमासान, निर्वाचित कमेटी भंग
रुद्रपुर। तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर की साधारण सभा की बैठक में बुधवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री को पदच्युत कर दिया गया। एल्डर्स कमेटी के संरक्षण में आयोजित बैठक के दौरान अध्यक्ष और मंत्री पर सदस्यों ने अधिवक्ता हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्हें संघ विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाकर हटा दिया गया।
विज्ञापन

साधारण सभा ने अध्यक्ष फणिंद्र नाथ पांडेय और महामंत्री विश्वविजय मल्ल को हटाकर निर्वाचित कमेटी में उपाध्यक्ष रहे बालेंदु पांडेय को कार्यवाहक अध्यक्ष और सुरेश यादव को कार्यवाहक मंत्री नियुक्त किया है। एल्डर्स कमेटी के सदस्य रमेश चंद मणि ने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री पर अधिवक्ता हितों की अनदेखी करने का आरोप लगता रहा है। साधारण सभा के सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों पर संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाया है। तमाम शिकायतों के बाद भी निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री ने संगठन की बैठक नहीं बुलाई। ना ही उन लोगों ने आम बैठक में आरोप के संबंध में अपना पक्ष रखने का प्रयास किया। पदाधिकारियों को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं में असंतोष बढ़ता गया। बैठक में अधिवक्ता हितों के मद्देनजर सर्वसम्मत से निर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री को हटा दिया गया हैै। शेष कार्यावधि में संघ का कार्य सर्वसम्मत से कार्यवाहक अध्यक्ष और मंत्री देखेंगे। बैठक में राजशरण सिंह, राजेश त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, ब्रजविहारी पांडेय, आनंद सिंह, धनंजय सिंह, राजेश मणि, लक्ष्मी नारायण सिंह, अनिल पांडेय सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन


निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री को हटाना असंवैधानिक
बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष फणिंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री को हटाने का संविधान में कोई प्रावधान नहीं है। एल्डर्स कमेटी की ओर से बुलाई गई बैठक असंवैधानिक है। निर्वाचित पदाधिकारियों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाने की बार संघ के संविधान में कोई व्यवस्था नहीं है। निर्वाचन के बाद एल्डर्स कमेटी का अस्तित्व स्वत: समाप्त हो जाता है। निर्वाचित कमेटी अपना काम करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed