{"_id":"59ad943e4f1c1b59738b514b","slug":"201504547902-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को बदनाम कर रहे बिजली विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को बदनाम कर रहे बिजली विभाग के अफसर
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। योगी सरकार 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का फरमान तहसील क्षेत्र में हवा हवाई साबित हो रहा है। करीब दर्जनभर गांवों का ट्रांसफार्मर एक महीने से जले हुए हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार जला ट्रांसफार्मर बदलने की जहमत नहीं उठा रहे है। इसकी शिकायत जिला के प्रभारी मंत्री और डीएम से एक भाजपा नेता ने की है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने जिला के प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल और डीएम सुजीत कुुमार को शिकायत पत्र देकर बिजली विभाग कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि बिजली कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते भाटपाररानी के लोगों को बिजली के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। क्षेत्र के महुजा, छेरिहा, करौंदी, मोतीपुर भुआल समेत कई गांवों का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इसकी शिकायत जेई, एसडीओ से लोग कई बार बार कर चुके है। लेकिन अभी तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। महुआ गांव में ट्रांसफार्मर विभाग पहुंचा दिया है। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नहीं लग पा रहा है। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। तहसील क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाए। इनके रवैए से लोगों में नाराजगी है। सलेमपुर के एक्सईएन ने बताया कि अनेक गांवों का ट्रांसफार्मर भाटपाररानी तहसील में जला था। बदल दिया गया। कुछ गांव अभी बाकी है। इसे बदलने की प्रक्रिया चल रही है। स्टोर में थोड़ी ट्रांसफार्मर की दिक्कत है।