{"_id":"5978dbc24f1c1b1a238b4820","slug":"201501092802-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार किया तो दे दी दुष्कर्म की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार किया तो दे दी दुष्कर्म की तहरीर
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शादी से मुकरने पर एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दे दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवती के परिवारवाले भी शादी करने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी है।
सदर कोतवाली इलाके के एक गांव के युवक और युवती के बीच चार साल से प्रेम-संबंध था। युवती का कहना है कि युवक शादी करने की बात कहता था। वह उसके झांसे में आ गई थी। ढाई साल से युवक उससे दुष्कर्म कर रहा था। शादी करने की बात कहने पर वह इधर-उधर की बातें करता था। इधर युवक उससे पीछा छुड़ाने की फिराक में था। युवक की मंशा भांपकर युवती शादी के लिए पीछे पड़ गई थी। जब युवक नहीं माना तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सारी कहानी बताई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवती और उसके परिवारवाले कोतवाली पहुंचकर युवक पर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि युवती ने शादी का झांसा देकर ढाई साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लिया गया है।