{"_id":"596f99a74f1c1b71328b4601","slug":"201500486055-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी देख एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी देख एसडीएम ने जताई नाराजगी
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। एसडीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ-सफाई की कमी रही। लैब टेक्निशियन और एक डॉक्टर गायब मिले। सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए चिकित्साधीक्षक को हिदायत दी।
सीएचसी पर डॉक्टर और कर्मचारियों की ड्यूटी पर समय से नहीं आने की शिकायत किसी ने एसडीएम से किया था। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे एसडीएम सीएचसी पहुंचे। इस दौरान आवास पर मौजूद फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय आनन-फानन में गली के रास्ते अस्पताल में दाखिल हो गए। निरीक्षण के दौरान वार्डों में गंदगी थी। चिकित्साधीक्षक पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम ने सफाई कराने के लिए निर्देश दिया। लैब टेक्निशियन उमेश चंद्र तिवारी और चिकित्सक डॉ. मयंक ड्यूटी से गायब मिले। चिकित्साधीक्षक ने डॉ. मयंक के छुट्टी पर होने की बात कही। एसडीएम अरुण सिंह ने बताया कि अस्पताल में गंदगी मिली और एक कर्मचारी गायब था। कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।