फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   झोपड़ी में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

झोपड़ी में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत
रुद्रपुर। तेज बारिश के दौरान आई आंधी में गिरी झोपड़ी में दबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह खेत की रखवाली के लिए रात में झोपड़ी में सो रही थी। मौके पर पहुंच कर तहसील प्रशासन ने घटना का जायजा लिया। घरवालों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया। नगर के गोला वार्ड की 76 वर्षीय चंदा देवी के पति गोबरी की छह माह पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में सब्जी की बुआई कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सब्जी की रखवाली को खेत में झोपड़ी डाली है। बुजुर्ग महिला भी कभी-कभी रात में सब्जी की रखवाली करने को झोपड़ी में सो जाती थी। सोमवार की रात भोजन करने के बाद चंदा देवी सोने चली गईं। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे तेज बारिश के साथ हवा चलने लगी। इस दौरान झोपड़ी गिर गई। इसमें दबकर महिला की मौत हो गई। एक घंटे बाद शौच करने को गईं महिलाओं ने झोपड़ी गिरा देख शोर मचाया। लोगों ने मड़ई हटाकर महिला को बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने घटनास्थल का जायजा लिया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने शव का दाह संस्कार कर दिया। उसके तीन बेटे श्रीराम, विजयी और सीताराम का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed