{"_id":"58cc1b4b4f1c1bb66032d523","slug":"20-warns-of-board-exam-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी
देवरिया
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्रधानाचार्य गिरिजेश शुक्ल की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। प्रधानाचार्य परिषद ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर 20 मार्च से बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी दी। भाटपाररानी स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को 10वीं की हिंदी की परीक्षा थी।
आरोप है कि प्रबंधक ने नकल कराने के लिए प्रधानाचार्य गिरिजेश चंद्र शुक्ल पर दबाव बनाया। असमर्थता जाहिर करने पर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य परिषद ने घटना की निंदा की है। प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को डीएम अबरार अहमद से मुलाकात की। उनका कहना था कि नामजद तहरीर के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संगठन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. छितेश्वर मिश्र, मंगल मणि, डॉ. रवींद्र राय, डॉ. अशोक तिवारी, प्रभुनाथ राय, मंजू त्रिपाठी, डॉ. अनुज सिंह, गणेश शर्मा, वकील सिंह आदि शामिल रहे। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय) ने भी डीएम अबरार अहमद से मिला।
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी के अलावा शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस दौरान कामेश्वर पांडेय, दिग्विजय सिंह, गोपाल, कविंद्र पांडेय, सुधाकर मिश्र, अगम स्वरूप, बैकुंठनाथ, रमाशंकर गुप्त आदि मौजूद रहे।