{"_id":"69163228543957865a024c24","slug":"20-tonnes-of-pulses-are-consumed-dailysupply-is-done-from-other-places-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167861-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टूटी सड़क को लेकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टूटी सड़क को लेकर जताया आक्रोश
Fri, 14 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना नगर पंचायत के नोनिया टोली वार्ड में टूटी सड़क को लेकर नाराजगी जताते ग्रामीण। फ
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 नोनिया टोली में विगत दो वर्षों से इंटरलॉकिंग सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है।
जिससे वार्ड के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों ने सभासद उषा देवी, मनमोहन जायसवाल को बुलाकर के रास्ते की दशा को दिखाया तथा उसे शीघ्र बनवाने की मांग की। उनका कहना है कि नगर निकाय में होने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र से बदतर व्यवस्था मिल रही है।
मोहल्ले के कुबेर सिंह, वकील सिंह, अकबर अली, राज किशोर, पारीक राजभर, शमशाद हाशमी, राम अधार कुशवाहा, फेकू सिंह, अच्छे राजभर, लालमन पासवान, मोहन राजभर, असगर अली प्रभु पासवान सहित अन्य लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की।
सभासद उषा देवी का कहना है बोर्ड की बैठक में तीसरे नंबर पर प्रस्ताव दिया गया था लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा ने बताया कि सड़क प्रस्ताव में ले लिया गया है। शासन से धन उपलब्ध होते ही सड़क निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।