{"_id":"67914e9c44e2e143f80cbdf5","slug":"20-thousand-looted-from-salesman-case-filed-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-145401-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सेल्समैन से 20 हजार लूटे, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सेल्समैन से 20 हजार लूटे, केस
Thu, 23 Jan 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। दुकानों से वसूली कर वापस लौट रहे एक सेल्समैन को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसके जेब में रखे करीब 20 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। जब सेल्समैन विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुकानदार की सूचना पर सीओ दीपक शुक्ला और कोतवाल टीजे सिंह मौके पर पहुंच गए। लेकिन तबतक बदमाश फरार हो गए थे। देर रात एसपी विक्रांत वीर एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस तत्काल केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पीड़ित के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भटनी थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी संजय कुमार भारती पुत्र विक्रम प्रसाद नगर के सोहनाग रोड स्थित संतोष कुमार गुप्ता की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। मंगलवार को वह दुकानदारों से पैसा लेने के लिए निकला।