फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   20 in paper, bonfire burning at four places on the spot

कागज में 20, मौके पर चार जगह जल रहे अलाव

Sat, 19 Dec 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
20 in paper, bonfire burning at four places on the spot
भटवलिया चौराहे के समीप कूड तापते राहगीर। - फोटो : DEORIA
कागज में 20, मौके पर चार जगह जल रहे अलाव
विज्ञापन

देवरिया। नगर पालिका की व्यवस्था धरातल पर कम कागजों में ज्यादा दिखती है। ठंड से निपटने के इंतजाम भी वैसे ही हैं। पालिका प्रशासन ने शहर में अलाव जलवाने के लिए 20 जगह चिह्नित किए हैं, लेकिन मौके पर केवल चार जगह ही अलाव जलाए जा रहे हैं। लकड़ी न मिलने से लोग कूड़ा जलाकर ठंड से निजात पा रहे हैं। कहीं वाहनों के खराब टायर जल रहे तो कहीं पॉलिथीन और गत्ते जलाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को तापमान में अचानक आई गिरावट के बाद गलन भरी ठंड ने दस्तक दी। शनिवार तक अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने के बाद दिन में लोगों को थोड़ी राहत भले मिल रही हो, लेकिन सुबह और शाम की ठंड हाड़ कंपा दे रही है। ठंड में बाइक चलाकर आए दुकानदार गत्ता, पॉलिथीन जलाकर हाथ सेंकने के बाद दुकान खोल रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर जुटे लोग ठंड से निजात के लिए कूड़ा जला रहे हैं। शहर में अलाव की व्यवस्था सिर्फ चार रैन बसेरों तक सिमटी है। यहां भी कुछ ही देर लोगों को अलाव नसीब हो पा रहा है। कारण कि नगर पालिका कर्मचारी जरूरत के मुताबिक लकड़ी की सप्लाई नहीं दे रहे। रामेश्वर लाल तिराहा, रेलवे स्टेशन गेट और परिसर व बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पर सुबह-शाम महज तीन-तीन घंटे के लिए ही अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसमें भी भींगी लकड़ियां आग कम धुआं ज्यादा दे रही हैं।
विज्ञापन

ये हैं ठंड से निपटने के इंतजाम
- चार रैन बसेरा बने हैं शहर में
- तीन शिफ्ट में लगी है दो कर्मचारियों की ड्यूटी
- करीब दो सौ लोगों के ठहरने की है व्यवस्था
- राजस्व निरीक्षकों की देखरेख में चल रहे रैन बसेरा
अलाव जलाने के लिए चिह्नित हैं 20 जगह
नगर पालिका ने जाड़े भर अलाव जलवाने के लिए कागजों में 20 जगह चिह्नित किए हैं। इनमें जिला चिकित्सालय महिला व पुरुष इमरजेंसी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे स्टेशन गेट, रामेश्वर लाल तिराहा, पोस्टमार्टम चौराहा, चिरैया ढाला में दो स्थानों पर, भटवलिया चौराहा टैक्सी स्टैंड, खटीक टोली, चकियवां चौराहा, दीनदयाल पार्क, सुभाष चौक, दीवानी कचहरी परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, हनुमान मंदिर, काली मंदिर देवरिया खास, हनुमान मंदिर भीखमपुर रोड, कुष्ठ आश्रम कसया बाईपास रोड, ट्यूबेल कॉलोनी चौराहा, चकियवां ढाला, रागिनी चौराहा ओवरब्रिज के पास व शिव मंदिर कचहरी चौराहा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए रैन बसेरों की व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। शहर में कहीं कोई कूड़ा आदि न जलाए इसके लिए मैं खुद नगर का भ्रमण कर रहा हूं। अलाव जलाने के लिए 20 जगह चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही सभी जगहों पर अलाव जलने शुरू हो जाएंगे।
- रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed