फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 youth died in accident

हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 04 Jun 2020 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
2 youth died in accident
करनपुरा गांव में सड़क हादसे में दो की मौत, फाइल फोटो 90- मृतक बलवंत सिंह की फोटो 91- मनोज सिंह की फाइल फ? - फोटो : DEORIA
हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर नरायनपुर मार्ग पर बुधवार की रात में हुई दुर्घटना
करनपुरा गांव में दो लोगों की मौत से पसरा मातम
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर/एकौना। करनपुरा गांव के रहने वाले दो युवकों की बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक नरायनपुर चौराहे पर जा रहे थे कि सामने से ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मौके पर एक युवक की मौत हो गई। घायल दूसरे युवक की बृहस्पतिवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में दो युवकों की मौत से मातम छा गया।

गांव के रहने वाले बलवंत सिंह (42) वर्ष रोजगार सेवक थे। उनके साथी मनोज सिंह (43) सिंह पेंट पालिश कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की शाम दोनों युवक बाइक से नरायनपुर चौराहे पर किसी काम से जा रहे थे। बाइक चला रहे बलवंत ने हेलमेट नहीं लगाया था। पांडेय माझा राजधर चौराहे के सामने रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर बाइक सवारों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। बलवंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मनोज सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मनोज दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई अखिलेश सिंह की चार वर्ष पूर्व दरवाजे पर पेड़ गिरने से दबकर मौत हो गई थी। पत्नी अंजना और मासूम बच्चे ऋतिक, आारुषि का रो-रोकर बुरा हाल था। रोजगार सेवक बलवंत सिंह की पत्नी मुन्नी सिंह गांव के स्कूल पर शिक्षामित्र हैं। पति की मौत की खबर पर वह बेहोश हो गईं। पिता की मौत पर उनका बेटा वश सिंह और प्रियांशी बेजार होकर रोने लगीं। मृतक के परिजनों की चीत्कार सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed