फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 ticket blackmailer arrested

सीआईबी व आरपीएफ ने दो टिकट दलाल पकड़े

Sat, 06 Jun 2020 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
2 ticket blackmailer arrested
सीआईबी व आरपीएफ ने दो टिकट दलाल पकड़े
विज्ञापन

कार्रवाई में दुकान से मिले 25 टिकट और प्रतिबंधित समान, मास्टरमाइंड भी शिकंजे में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बिहार के मैरवा क्षेत्र से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। दुकान पर छापेमारी में टीम को 25 तत्काल टिकट व बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित समान मिले। उधर, सीआईबी ने मास्टरमाइंड इरशाद को भी सिवान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

मुखबिरों की सूचना पर सीआईबी प्रभारी भटनी संजय राय ने आरपीएफ निरीक्षक थावे विभाकर सिंह, सिवान अजय सिंह व छपरा मुकेश सिंह के साथ मैरवा-गुठनी रोड के सिंह मार्केट में श्याम इंटर प्राइजेज पर छापेमारी की। जहां से टीम 25 तत्काल टिकट, 18 आईडी, मोबाइल व 42,839 रुपये नकदी बरामद हुए। पुलिस ने दुकान संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दुकानदार श्यामबाबू वर्मा ने बताया कि टिकटों की मांग को देखते हुए अपने लोगों के नाम से टिकट बनवाया जाता है बाद में जरूरतमंदों को उसी नाम की फर्जी आईडी बनवाकर टिकट दिया जाता है। इसके बदले लोगों से टिकट से पांच सौ से एक हजार तक अधिक लिए जाते हैं। पकड़े गए आरोपी ने अपने मास्टरमाइंड का नाम सिवान निवासी इरशाद बताया। पुलिस की जांच में इरशाद दिल्ली में रहकर टिकट जालसाजी का रैकेट चला रहा था। आरपीएफ दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। उधर, शनिवार को दोपहर में मास्टरमाइंड इरशाद को वैशाली एक्सप्रेस से सिवान में उतरने पर सीआईबी ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, 25 आईडी मिली है। इस बाबत सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि टिकट दलाल से पूछताछ में एक रैकेट का नाम आया है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही पूरी गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed