फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 gorls lost

छत पर सो रहीं दो बालिकाएं रहस्यमय ढंग से लापता

Sun, 24 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
2 gorls lost
छत पर सो रहीं दो बालिकाएं रहस्यमय ढंग से लापता
विज्ञापन

तरकुलवा क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव में शुक्रवार की रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव में शुक्रवार की रात छत पर सो रहीं दो बालिकाएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। इससे गांव में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव के रहने वाले बृजवासी कुशवाहा पत्नी संध्या तथा बेटी अनीता (11) व आयुषी (8) के साथ रात में भोजन के बाद छत पर सोने चले गए। इसी बीच रात में हल्की बारिश होने लगी। बगल में सो रहीं दोनों बालिकाओं ने बारिश होने की बात कहकर उनसे नीचे चलने के लिए कहा लेकिन बारिश बंद गई। शुक्रवार की देर रात उनकी नींद खुली तो दोनों बालिकाएं लापता थीं। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

माता-पिता के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन समेत ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना डॉयल 112 सहित स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर टीजे सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों से पूछताछ की। पुलिस टीम के साथ गांव के समीप बह रही नहर तथा गंडक नदी में खोजबीन की। उन्हें कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। रात में घटनास्थल पर गया था। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द सच्चाई का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed