फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 body found in canal

कुर्ना नाले में डूबे युवक और किशोर का शव मिला

Tue, 04 Aug 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
2 body found in canal
कुर्ना नाले में डूबे युवक और किशोर का शव मिला
विज्ञापन

सोमवार को नहाने के दौरान अलीनगर मोहल्ले के पास डूबे थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कुर्ना नाले में डूबे युवक और किशोर का शव रजला गांव के पुल के पास मंगलवार की सुबह मिल गया। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

सोमवार को अलीनगर मोहल्ले के रहने वाले रमजान (18) और शहजाद (15) मोहल्ले के ही अन्य लड़कों के साथ बीआरडीपीजी कॉलेज से भुजौली जाने वाले पुल के पास कुर्ना नाले में नहाने गए थे। बारिश की वजह से नाले में पानी अधिक है। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और बह गए। साथ के लड़कों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मछुआरों ने भी दोनों को खोजने की कोशिश की। मंगलवार की सुबह दोनों का शव यहां से कुछ दूर रजला पुल के पास कुर्ना नाले में मिल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दोनों की मौत से परिवारवालों में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि कुर्ना नाले में सोमवार को डूबे युवक और किशोर का शव मंगलवार की सुबह बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed