{"_id":"66636838d58e0347f400f267","slug":"2-bikes-stolen-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-127322-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरों ने दो बाइकें उड़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरों ने दो बाइकें उड़ाईं
Sat, 08 Jun 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। रेलवे स्टेशन परिसर और नगर के एक मकान के बरामदे से चोरों ने दो बाइकें उड़ा दीं। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज किया।
भटनी के रामपुर रमुनिया टोला गांव निवासी अनिरुद्ध यादव बृहस्पतिवार की रात अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन पकड़ाने गए थे। वह अपनी बाइक टिकट घर के सामने खड़ी कर प्लेटफाॅर्म पर चले गए। लौटने पर बाइक गायब मिली। वहीं, नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी अंगद गुप्त बृहस्पतिवार की रात अपनी बाइक बरामदे में खड़ी कर सोने चले गए। सुबह उठने पर बाइक चोरी हो गई थी। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। एसओ सीओ भाटपाररानी एसपी सिंह ने बताया कि दो जगहों से बाइक चोरी की शिकायत मिली है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद