{"_id":"66159a527185bf24560ca066","slug":"2-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123056-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां की गैर मौजूदगी में बेटे और बेटियों को पीटा, पथराव का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां की गैर मौजूदगी में बेटे और बेटियों को पीटा, पथराव का भी आरोप
Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मां की गैर मौजूदगी में बेटे और बेटियों की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पथराव का भी आरोप है। उधर, जब मां घर पहुंची तो बच्चे मां से लिपटकर रोने लगे। मां ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी रूबी देवी बच्चों की परवरिश के लिए देवरिया में काम करती हैं। रोज की तरह सोमवार को भी भोजन कर देवरिया काम पर निकल गईं। घर आने में उन्हें काफी देर हो गई। देर-रात को घर आने पर बच्चों ने मां रूबी देवी से बताया कि पड़ोसी अनावश्यक दरवाजे पर चढ़कर आए और फालतू बकने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में रिमझिम, रिमा, सिमा और अमित कुमार को चोटें आईं हैं। आरोप है कि जब बच्चे जाकर घर में छिप गए तो मनबढ़ों ने पथराव भी किया। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।