{"_id":"660eec8fdb6ac4916b0e9117","slug":"2-animal-smuggler-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1004-122671-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बैलों के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बैलों के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार
Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। बृहस्पतिवार को कस्बा लार चौकी पुलिस के प्रयास से पिकअप सहित दो बैल बरामद हुए। इस मामले में दो पशु तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। लार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा अपने हमराहियों के साथ नियमित गश्त पर थे। भेड़िहरवा टोला छठ स्थान के पास पिकअप को रोक कर उसमें लदे दो बैलों को बरामद कर रावतपार रघेन स्थित नगर पंचायत लार गोशाला के सुपुर्द किया गया।
इस मामले में परमहंस प्रसाद पुत्र मूरत प्रसाद निवासी बाघा छापर और सुनील यादव पुत्र मंगरू प्रसाद निवासी परसौनी थाना श्रीरामपुर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। सीओ दीपक शुक्ला ने कहा कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर दोनों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।