{"_id":"65b6accf1d860cff76093566","slug":"2-animal-smugglar-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-118249-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पशु मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पशु मुक्त
Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
केरवनिया पुल के पास पुलिस को मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पिकअप में पशुओं को लाद कर बिहार तस्करी के लिए ले जा रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने रविवार भोर केरवनिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप को सीज कर उसमें लदे पशुओं को मुक्त कर दिया। पशु तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पशुओं को पुलिस ने गोशाला भेज दिया। भटनी थाने के उप निरीक्षक हवलदार राम रविवार भोर में घांटी बाजार इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि केरवनिया पुल के रास्ते पशुओं से भरा एक पिकअप बिहार जा रहा है। एसआई अपनी टीम के साथ केरवनिया चेकपोस्ट पर तस्करों का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस के सक्रिय होने पर तस्कर वाहन रोककर भागने लगे। सिपाहियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।
पकड़े गए तस्करों की पहचान भटनी के चौरिया गांव निवासी सफायत अंसारी और बिहार प्रांत के भोरे थाना क्षेत्र के राजेश भारती के रूप में की गई। दोनों के विरुद्ध थाने में पशु तस्करी का केस दर्ज किया गया है। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पिकअप को सीज कर दिया गया है। जबकि पशुओं को गोशाला भेजा गया है।