फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गांव गरीबों के हितों के लिए काम कर रही सरकार-शाही

गांव गरीबों के हितों के लिए काम कर रही सरकार-शाही

Fri, 04 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गांव गरीबों के हितों के लिए काम कर रही सरकार-शाही
गरीबों के हितों में काम कर रही सरकार : शाही
विज्ञापन


भागवत भगत खजड़ी वाले की जयंती पर लगा किसान मेला
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। स्वतंत्रता सेनानी स्व. भागवत भगत खजड़ी वाले की जयंती पर शुक्रवार को बंगरा बाजार में कृषि मेले का आयोजन हुआ। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मेले का उद्घाटन करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को सराहा। किसानों को खेती के नए तरीकों से जुड़ने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री ने कहा कि साधारण परिवार में पैदा होकर भागवत भगत ने स्वतंत्रता के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ी। उनके जैसे सपूतों के बलिदान के बल पर ही देश को आजादी मिल सकी। कृषि मंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी किसानों की है और किसान ही बदहाल रह गया। बसपा और सपा की सरकारों ने केवल नारा गढ़ा और किसानों के हितों की चिंता नहीं की। किसानों की चिंता प्रदेश की भाजपा सरकार ने की। सत्ता में आते ही किसानों का ऋण माफ किया। किसानों की आय दोगुना करने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहा। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के कृषि वैज्ञानिकों को जिले के सभी ब्लॉकों के किसानों को बारी-बारी से माह में कम से कम एक दिन केंद्र पर लाकर खेती से लेकर पशुपालन आदि की नई तकनीक का प्रशिक्षण शुरू करने का निर्देश दिया। पिछली सरकारों में गेहूं, धान बेचने के बाद भुगतान पाने में छह से 12 माह तक लग जाते थे। गन्ना किसानों की समस्या के लिए उन्होंने सपा सरकार को जिम्मेदार बताया। क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद ने वर्ष 2004 में कृषि मेले की शुरुआत बंगरा बाजार में की थी। उनके बाद भी यह परंपरा निरंतर चल रही है। जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने की। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. शांतनु दुबे, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, डॉ.एसके मिश्र, डॉ.अनुराधा रंजन, डॉ.मनोज पांडेय, कमलेश मीणा, संजय तिवारी, अजय दुबे, भूपेंद्र सिंह, सुशील शाही, अजय दुबे, सुरेंद्र टुनटुन, सुरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed