फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पॉलिथीन पर प्रतिबंध के खिलाफ सड़क पर आए व्यापारी

पॉलिथीन पर प्रतिबंध के खिलाफ सड़क पर आए व्यापारी

Wed, 25 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन पर प्रतिबंध के खिलाफ सड़क पर आए व्यापारी
प्लास्टिक व्यपारियो ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के विरोध में व्यापारी उतर आए हैं। जनपद व्यापार मंडल व प्लास्टिक एंड डिस्पोजेबल गुड्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए प्रतिबंध की समय सीमा को आगे बढ़ाने की मांग की। सदर विधायक को भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मोहन रोड से शुरू हुआ जुलूस कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड, गल्ला मंडी, नई बाजार, सब्जी मंडी, अंसारी रोड, मालवीय रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। अचानक से इस फैसले के लागू होने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी दुकानों पर छापामार कर उत्पीड़न कर रहे हैं। पर्याप्त समय के अभाव में वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं किया जा सका है। कार्रवाई के भय से व्यापारी सहमे हैं। भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। अध्यक्ष श्याम सुंदर भगत ने कहा कि सबसे ज्यादा प्लास्टिक दूध, चिप्स, बिस्कुट, सर्फ साबुन, शैंपू आदि के पैकेट में इस्तेमाल हो रहा है। यही प्रदूषण के मुख्य कारण भी है। इसके बावजूद यह सामान धड़ल्ले से बिक रहे हैं। दुकानों पर प्रतिबंध से पहले उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। नगर पालिका के स्तर पर प्लास्टिक के रिसाइक्लिंग की व्यवस्था करने की जरूरत है। व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जुलूस में जीवन लाल बरनवाल, शक्ति कुमार, रणजीत सिंह, अखिलेश जायसवाल, पंकज बरनवाल, योगेश सिंह, विजय मद्धेशिया, कौशल किशोर, धनोज जायसवाल, राजकुमार, अजय नांगलिया, रामसिंह, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed