फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क पर उतरा मजदूर संघ, मांगा अधिकार

सड़क पर उतरा मजदूर संघ, मांगा अधिकार

Tue, 05 Jun 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरा मजदूर संघ, मांगा अधिकार
भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भारतीय मजदूर संघ अपने हक के लिए मंगलवार को आवाज बुलंद किया। प्रदर्शन कर डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा। सरकार की गलत नीतियों के कारण मजदूरों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जनहित में इसमें बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष नंदलाल पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेेश सरकार की ओर से संचालित हो रही कुछ ऐसी नीतियां हैं जो देश के मजदूरों, उद्योग और सरकारी विभाग के कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक है। जनहित में नीतियों में बदलाव की जरूरत है। सामान्य कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। कर्मचारियों केेे सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें इपीएफ एवं इएसआई के अधीन किया जाए। नई पेंशन नीति को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। असंगठित व संगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जाए। ठेका श्रमिकों, अस्थायी श्रमिकों की व्यवस्था की जाए। कार्यालयों में आउटसोर्सिंग से भर्ती पर रोक बंद किया जाए और सेवारात श्रमिकों को स्थायी किया जाए। जिले में बंद चीनी मिलों का आधुनिकीकरण कराते तत्काल चालू कराया जाए। जिले के ब्लॉकों पर कृषि केेंद्रों पर धान का बीज व खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। टाउनहॉल से प्रदर्शन करते हुए संगठन के कार्यकर्ता सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान हृदय शंकर मिश्र, अमरनाथ, अखिलेश्वर नाथ तिवारी, चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, निर्भय नरायण सिंह, योगेंद्र तिवारी, नंदू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed