फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अधीर न हों किसान, हर समस्या का होगा समाधान: सूर्यप्रताप

अधीर न हों किसान, हर समस्या का होगा समाधान: सूर्यप्रताप

Sat, 07 Oct 2017 10:40 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
अधीर न हों किसान, हर समस्या का होगा समाधान: सूर्यप्रताप
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के महुआडीह मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक चौराहा स्थित शिव मंदिर पर हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को दूर करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं की प्रमुख समस्याएं दूर करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसान अधीर न हों, उनकी हर समस्या का हल निकालने और उनके माथे की चिंता की लकीरों को मिटाना सरकार की जिम्मेदारी है। कर्जमाफी, खाद के दाम में कमी, सस्ते और सुगम तरीके से समय से बीज उपलब्ध कराना, फसलों का उचित कीमत और नष्ट होने पर फसल बीमा, नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराकर सरकार ने छह महीने में ही पूर्ववर्ती सरकारों को करारा जवाब दिया है। बचे हुए कार्य समय से पूरा कराने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर तक सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचनी चाहिए। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूत बनाएं और जनता की समस्या को सामने लाने का प्रयास करें। ताकि समय से समाधान किया जा सके। बैठक को ब्रह्मा यादव, सुब्रत शाही, नागेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजू सिंह, सोनू मल्ल, बृजमोहन यादव, राजेंद्र पासवान, कमलेश पांडेय, विक्कू दुबे, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed