{"_id":"59c943a24f1c1b6f548b4679","slug":"191506362274-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया इगनोर,एएसपी ने महिला की सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया इगनोर,एएसपी ने महिला की सुनी फरियाद
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अपहरण हुए बेटे की बरामदगी के लिए एसपी से गुहार लगाने पहुंची महिला की बात सुनने के बजाए एसपी ने एएसपी के पास भेज दिया। नवागत एसपी का यह कार्यशैली देख लोग दुखी हो गए। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भटनी एसओ को फोन कर बरामदगी के मामले में तेजी लाने का निर्देश दिया।
भटनी थानाक्षेत्र के भरहेचौरा गांव निवासी रीमा देवी का 12 वर्षीय बेटा रामकेश्वर का सात सितंबर को गांव के चौराहे से अपहरण हो गया। पुलिस इस मामले में गांव के सुग्रीव साहनी पर केस दर्ज किया और जेल भेज दिया, लेकिन अपहृत बालक का पता नहीं चला। पीड़ित महिला कई लोगों के साथ सोमवार को करीब 12 बजे नवागत एसपी के पास पहुंची और भटनी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को हल्के में लिया और एएसपी से मिलने की बात कहकर कार में सवार हो गए। कुछ देर इंतजार के बाद एएसपी से मिलकर महिला ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए अपनी बात बताई। एएसपी ने भटनी एसओ को फोन कर नाराजगी जताते हुए अपहृत बालक को बरामद करने का निर्देश दिया। एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि महिला आई थी। एसओ को बालक की बरामदगी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।