फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बीएसए के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

बीएसए के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

Sat, 29 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
भाटपाररानी। सिरिसिया पवार गांव में बंद पड़े परिषदीय विद्यालय को संचालित कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना शनिवार को खत्म हो गया। धरनास्थल पर पहुंचे बीएसए को लोगों ने मांग पत्र सौंपा। बीएसए ने जल्द विद्यालय चालू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बनकटा ब्लॉक के सिरिसिया पवार गांव में बना परिषदीय विद्यालय 17 सालों से बंद पड़ा था। इसकी वजह से यहां के बच्चों को दूसरे विद्यालय में शिक्षा लेना पड़ता था। इससे खफा गांव वालों ने विद्यालय चालू कराने की मांग को लेकर दस दिन पूर्व धरने पर बैठ गए। लोगों की मांग थी कि सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए पानी की तरह रुपये बहा रही है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। दोपहर में बीएसए उपेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। बीएसए ने कहा कि आप लोगों की मांग जायज है। शिक्षक के अभाव में स्कूल बंद था। इसे चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed