{"_id":"596f99b74f1c1b62258b4610","slug":"191500486071-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टा-कारतूस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टा-कारतूस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुलिस ने मंगलवार की रात बोलेरो सवार दो पशु तस्करों को रुद्रपुर के पूर्वी बाईपास से गिरफ्तार किया। इनमें से एक बिहार के सिवान जिले का और दूसरा देवरिया के खुखुंदु थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उनके पास से कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ है। तस्कर बोलेरो गाड़ी में पीछे गाय और बछड़े को बांध कर सिवान स्थित बूचड़खाने में बेचने ले जा रहे थे। पशु तस्करी में रुद्रपुर के बगही गांव के भी दो युवक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चार तस्करों के खिलाफ गोवध, पशु क्रुरता, शस्त्र अधिनियम और एमबी एक्ट के तहत केस दर्ज कर बुधवार को दोनों तस्करों को न्यायालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी छोटे लाल को सूचना मिली कि बोलेरो में पशु तस्कर गाय और बछड़े को ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने सड़क अवरुद्ध कर रोककर दो तस्करों को दबोच लिया। इनमें से एक खुखुंदु थाना के मठिया पठान गांव का मुजीबुल और दूसरा बिहार के सिवान जिले के खैमरा गांव का छोटू अली बताया जा रहा है। इनके पास से एक कट्टा और 12 बोर का कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों तस्कर रुद्रपुर के गोपालपुर बगही गांव के अयूब और कयूम अंसारी के सहयोग सेे पशु तस्करी में लिप्त थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ पशुवध, पशु क्रुरता, शस्त्र अधिनियम और एमबी एक्ट में केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पशु तस्करी में लिप्त गोपालपुर बगही गांव के दोनों युवक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैै।
विज्ञापन