{"_id":"595530a44f1c1b2a328b46cf","slug":"191498755236-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज में नाव की सवारी के लिए लाइफ जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज में नाव की सवारी के लिए लाइफ जैकेट
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। घाघरा नदी पार करने के लिए अब ‘लाइफ जैकेट’ पहनना होगा, ताकि अनहोनी के दौरान जान की रक्षा हो सके। नदी के घाट पर वॉल पेंटिंग के जरिए फायदे बताए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने 20 लाइफ जैकेट मंगवाए हैं। खासियत यह है कि कॉलर युक्त जैकेट हादसा के वक्त बचाव करेगा।
बरहज में घाघरा के उस पार के गांवों में आने-जाने के लिए जलमार्ग है। विशुनपुर देवार और परसिया देवार समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इन गांवों के विभिन्न टोलों में लगभग 20 हजार आबादी रहती है। बारिश का समय आ गया है। पीडब्ल्यूडी ने एहतियातन पीपा के पुल को हटा दिया है। इन गांवों से नगर समेत अन्य इलाकों में दूूध समेत अन्य सामानों की आपूर्ति होती है। पीडब्ल्यूडी ने नाव को अधिग्रहित कर घाघरा नदी पार कराने के लिए लाइफ जैकेट का इंतजाम किया है। ताकि नदी में हादसे के दौरान यात्रियों की जान बचाई जा सके। मालूम हो कि प्रशासनिक और पुलिस अफसर को दोहरीघाट अथवा भागलपुर होकर जाना पड़ता है। इसके लिए 55 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में नदी को पार करने से समय और रकम की बचत होती है। सहायक अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि लाइफ जैकेट उपलब्ध करा दिया गया है। यात्रियों को पहनने के लिए अपील की जा रही है। ताकि हादसा के समय यात्रियों की बचाव हो सके।