{"_id":"593836354f1c1b1d518b4599","slug":"191496856117-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल-अचल संपति का ब्योरा दें अधिकारी:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल-अचल संपति का ब्योरा दें अधिकारी:डीएम
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने जिले के अधिकारियों को दो दिन के भीतर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने वालों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। बुधवार को वह कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व प्रशासन, कर-करेत्तर तथा अन्य विभागों की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के मामलों का निस्तारण समय से नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी।
डीएम ने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल खोलकर देखें तथा प्रकरण का निस्तारण तत्काल करें। शासन स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण एवं अतिक्रमण हटाना शासन की प्राथमिकता है। यदि सत्यापन के दौरान उक्त भूमि पर अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार स्तर पर काफी मामले लंबित पाये जाने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्ता, प्रशासन वीके दोहरे, मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।