फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   19 more found positve in deoria

12 घंटे में आई 19 पॉजिटिव रिपोर्ट, संख्या पहुंची 121

Thu, 04 Jun 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
19 more found positve in deoria
भाटपार रानी के ग्राम सिरसा मिश्र को सैनिटाइज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।मौके पर मौजूद बीडीओ डॉ? - फोटो : DEORIA
12 घंटे में आई 19 पॉजिटिव रिपोर्ट, संख्या पहुंची 121
विज्ञापन

कोविड-19 अस्पताल में किया गया भर्ती, क्वारंटीन सेंटर के बजाए घर पर रह रहे थे संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक 12 घंटे के अंतराल में 19 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 121 तक पहुंच गई है। 34 से अधिक लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों में सीआरपीएफ का जवान एवं दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
रिपोर्ट में भाटपाररानी के सिरसिया मिश्र गांव में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। 23 वर्षीय युवक मुंबई से 10 मई को कतरवा हरदो गांव निवासी अपने जीजा के साथ लखनऊ तक ट्रेन से और लखनऊ से बस से घर आया। क्वारंटीन सेंटर में रहने के बजाए घर पर रह रहा था। दो दिन पूर्व इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके जीजा को भी क्वारंटीन सेंटर पर जांच के लिए भेजा गया है। सिरसिया मिश्र गांव के ही दिल्ली से आए युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देवरिया सदर के बांकी खोराराम गांव का 25 वर्षीय युवक चेन्नई में काम करता था। 22 मई को ट्रेन से गोरखपुर आया और बस से सोनूघाट पहुंचा। यहां से अपने भाई के साथ बाइक से घर गया। इसके साथ कुशीनगर के दो युवक देवरिया तक आए। तरकुलवा के सिरवनिया गांव का 38 वर्षीय युवक मुंबई में रहता था। 20 मई को ट्रेन से बलरामपुर, यहां से बस से सोनूघाट आया। अपने गांव के स्कूल में क्वारंटीन था। रुद्रपुर के खपड़हवा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक गुजरात में काम करता था। 17 मई को ट्रेन से गोरखपुर और यहां से बस से देवरिया आया, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे नंद पैलेस में क्वारंटीन कर दिया गया। सदर ब्लॉक के पिपरा चंद्रभान गांव का 25 वर्षीय युवक मुंबई से 25 मई को ट्रेन से बस्ती तक आया। वहां से बस द्वारा देवरिया पहुंचा और गांव के स्कूल में क्वारंटीन था। साथ में इसका भाई और गांव का एक युवक आए हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर नगर के फाजिलनगर ब्लॉक के सठियांव गांव का 35 वर्षीय युवक तरकुलवा सीएचसी पर वार्ड ब्वॉय है। इसी अस्पताल पर स्वीपर पद पर पथरदेवा गांव का 56 वर्षीय शख्स काम करता है। दोनों की ड्यूटी सैंपल कलेक्शन सेंटर पर लगी थी। जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देसही देवरिया ब्लॉक के जंगल बेलवा गांव निवासी (42) शख्स युवक मुंबई में फल विक्रेता है। 17 मई को ट्रक से शाहगंज तक आया। वहां से बस से आजमगढ़ होते हुए देवरिया आया। गांव के स्कूल में क्वारंटीन था। सदर ब्लॉक के परसिया मल्ल गांव निवासी 29 वर्षीय युवक दिल्ली से 27 मई को ट्रेन से देवरिया पहुंचा। स्टेशन से पैदल अपने गांव पहुंचा और स्कूल में क्वारंटीन हो गया। 30 मई को इसका सैंपल लेने के बाद अक्षय वाटिका मैरिज हाल में रखा गया था। देसही देवरिया ब्लॉक के हरखौली गांव का 19 वर्षीय युवक 14 मई को ट्रक से मऊ आया, मऊ से मैजिक से देवरिया पहुंचा। देवरिया से टेंपो से गांव पहुंचकर स्कूल में क्वारंटीन हुआ। तरकुलवा के पकड़ी छापर गांव में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 40 वर्षीय महिला हरियाणा के गुड़गांव से बस से गांव आई और अपने घर पर रहने लगी। यहीं का एक युवक भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भटनी के सिंगही डीह गांव का 43 वर्षीय शख्स 14 मई को टेंपो से अपने साथियों के साथ मुंबई से घर आया। टेंपो में चार लोग सवार थे, जो कुुकुरघांटी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरदेवा का एक युवक सीआईएसएफ में हैं। इसे सोनभद्र में नौकरी ज्वाइन करना थी। पांच दिन पूर्व दिल्ली के कैलाश अस्पताल से घर आया और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल दिया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल में भर्ती इनका छोटा भाई भी सीआईएसएफ में जवान है।
परसिया भंड़ारी गांव निवासी 36 वर्षीय युवक 27 मई को चेन्नई से बस से सोनूघाट आया। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद पैदल घर चला गया। इसके साथ 13 लोग आए हैं। बरहज के गौरा जयनगर का रहने वाला 31 वर्षीय शख्स दिल्ली से 25 मई को ट्रेन से देवरिया आया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बस से बरहज गया। डॉक्टरों के मना करने के बावजूद वह अपने घर पहुुंचा और स्नान किया और कपड़ा साफ किया। इसके बाद स्कूल में क्वारंटीन हुआ। इसके परिवार में 14 लोग हैं। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा गौरीबाजार कौना लक्ष्मण गांव का भी युवक संक्रमित पाया गया है। उधर, मुसैला के बड़हरा गांव में एक युवक पॉजिटिव निकला। वह गांव के दो साथियों के साथ मुंबई से ट्रेन से बनारस और वहां से सलेमपुर पहुंचा था और बाबा मैरिज हॉल में क्वारंटीन हो गया था जबकि उसके दो साथी घर चले गए थे।
सील किए गए संक्रमितों के गांव
देवरिया। जिस गांव में कोरोना संक्रमित मिले। उस गांव को पुलिस ने प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में सील कर दिया। गांव का सैनिटाइज कराया जा रहा है। भाटपाररानी के सिरिसिया मिश्र गांव में दो संक्रमित मिलने से यहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, सिंगही डीह गांव के शख्स से साथ आए कुकुरघांटी गांव के चारों लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इस गांव को भी सील किया जाएगा।

कोट:
बुधवार की रात एवं बृहस्पतिवार की दोपहर में आई रिपोर्ट में 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। इनके संपर्क में रहने वालों का पता आशा वर्करों के माध्यम से लगाया जा रहा है।
-सीएमओ, डॉ. आलोक पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed