फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   19 flood fighting project accepted

संवेदनशील जगहों पर होंगे बाढ़ की सुरक्षा के इंतजाम

Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
19 flood fighting project accepted
संवेदनशील जगहों पर होंगे बाढ़ की सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन

शासन ने 19 परियोजनाओं को दी है वित्तीय मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा पुख्ता होने वाली है। जिले से भेजे गए 19 प्रस्तावों को शासन ने वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। करीब 75 करोड़ की लागत से कटान स्थलों पर तटबंध बनाए जाएंगे।
जिले में कुल 22 इलाके बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील और अति संवेदनशील हैं। यहां मानसून आते ही बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। नदियां उफान पर होने के नाते तमाम गांवों के लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है। हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि जलमग्न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए बाढ़ कार्य खंड देवरिया की ओर से तटबंधों को सुरक्षित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व 19 प्रस्तावों को वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य होने से सौ से अधिक गांव सुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
यहां होंगे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य
छोटी गंडक नदी के दाएं तट पर राजस्व ग्राम बैकुंठपुर के पास, इसी नदी के दाएं तट पर ग्राम समूह जिगिना मिश्र, भरहे चौराहा, व तेनुआ के बीच, राप्ती नदी के बाएं तट पर ग्राम बनकटी के कटान स्थल पर, राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित नगवां-छपरा तटबंध ग्राम डढ़िया के पास, तिघरा-मराछी तटबंध के विभिन्न चैनेजों पर रॉक टो फिल्टर निर्माण, राप्ती नदी के बाएं तट पर ग्राम नीबा के पास, राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित मदनपुर-केवटलिया तटबंध पर, रुद्रपुर तहसील में राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित नकईल-डहरौली तटबंध व ग्राम गायघाट के पास कटाव निरोधक कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा दस अन्य परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन बाढ़ कार्य खंड देवरिया नरेंद्र कुमार जाडिया ने बताया कि जिले से भेजे गए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के 19 प्रस्तावों को शासन ने वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। अगले सत्र में यह कार्य पूरे हो जाएंगे। परियोजनाएं पूरी होने से तटवर्ती गांवों के लोगों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed