फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बैठक कर बीडीसी सदस्यों ने बनाई रणनीति, 17 को होगा तालाबंदी

बैठक कर बीडीसी सदस्यों ने बनाई रणनीति, 17 को होगा तालाबंदी

Mon, 03 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बैठक कर बीडीसी सदस्यों ने बनाई रणनीति, 17 को होगा तालाबंदी
फोटो समाचार...
विज्ञापन

17 को ब्लॉक पर तालाबंदी करेंगे बीडीसी सदस्य
सलेमपुर। नगर के बस स्टैंड के समीप रविवार को सलेमपुर ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने बैठक की। बैठक में 17 को ब्लॉक में तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया। बीडीसी के सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक में न बैठक होती है और प्रस्ताव दिया जाता है। ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिपरा भानमती के बीडीसी सदस्य नागेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को नगर के बस स्टैंड के समीप बैठक हुई। इसमें 11 सूत्रीय मांग को लेकर आगामी 17 दिसम्बर को ब्लॉक में तालाबंदी का निर्णय लिया गया। इस दौरान नारायण चौहान, रत्नेश मिश्र, जितेन्द्र यादव, विद्यावती देवी, राम बदन यादव, विमला देवी, रामचंद्र प्रसाद, जामवंत विश्वकर्मा, मोहम्मद हनीफ, निर्भय नरायण यादव, विद्यासागर यादव, अखिलेश कुमार, पंकज चौहान समेत करीब चार दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।


पुलिस महकमे की रीढ़ हैं चौकीदार
मईल। थाने के नवागत थानाध्यक्ष शुभ नारायण दुबे ने क्षेत्र के सभी गांवों के चौकीदारों को थाने बुलाकर क्षेत्र का हाल जाना। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को पुलिस महकमे की रीढ़ बताते हुए तत्परता से कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन चौकीदारों के पास साइकिल, टॉर्च या अन्य कोई भी आवश्यक सामग्री न हो तो वह तुरंत अवगत कराएं। सामान की सूची बना कर उच्चाधिकारियों को भेज कर सभी सामग्रियों की आपूर्ति कराई जाएगी। उन्होंने चौकीदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी गांव में कोई भी विवाद हो या कही भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तुरंत थाने पर सूचना दें।
विज्ञापन

फोटो समाचार
गो-गंगा और ब्राह्मणों के सम्मान से ही कल्याण संभव-शास्त्री
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जनपदीय बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। जयनगर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। जहां कार्यकर्ताओं ने जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष पंडित महेश्वर शास्त्री ने कहा कि आजादी के 70 साल में सरकारें आईं और गईं। लेकिन किसी ने ब्राह्मणों के हित की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि गो-गंगा और ब्राह्मणों के सम्मान से ही समाज का कल्याण संभव है। आजादी से लेकर देश के उत्थान में ब्राह्मणों का अहम योगदान रहा है। लेकिन कुछ अवांछित जातीयता का जहर बोकर समाज को बांट रहे हैं। जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे ने कहा कि सनातन धर्म से लेकर आज तक ब्राह्मणों ने समाज को संस्कार दिया है। जिसे विदेशों ने भी सीखा और अपनाया है। बैठक को शत्रुघ्न पांडेय, संरक्षक शुभम मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पंडित महेश दूबे, अभिषेक दीक्षित, पं. राजबहादुर मिश्र, अवनेंद्र तिवारी और निखिल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
भाजपा के जन विरोधी नीतियों से उब चुकी है जनता
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता तन-मन से जुट जाएं। मतदाता जागरूकता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। मैनुदीन अंसारी ने कहा कि बसपा में सभी जाति धर्म के लोगों का हित सुरक्षित है। पार्टी सर्वजन हिताय, सर्व जन सृखाय को मूलमंत्र मानते हुए आगे बढ रही है। रवींद्र कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा के जन विरोधी नीतियों व झूठे वादों से जनता उब चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता बहन जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है । इस दौरान शंभू कुशवाहा, प्रदीप जायसवाल, संतोष कुमार, मनोज भाष्कर, बबलू राजभर आदि मौजूद रहे।


फोटो समाचार...
भाजपा सरकार में अपराध बेलगाम
चकिया कोठी पर भाकपा माले ने की न्याय सभा
नितिश के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के चकिया कोठी चौराहे पर रविवार को भाकपा माले ने न्याय सभा का आयोजन किया। इसमें भोपतपुरा निवासी नितिश मिश्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताते हुए पुलिस-प्रशासन के रवैए की आलोचना की। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सभा में मुख्य वक्ता खेतिहर ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध की बाढ़ आ गई है। दो माह बाद भी नितिश हत्याकांड का खुलासा नहीं होना कानून व्यवस्था पर एक सवाल है। एपवा जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि इस घटना को लेकर विधायक व सांसद का न बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रेमलता पांडेय ने कहा कि जुल्म के खिलाफ न बोलने वाला जुल्म का समर्थक है। अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि घटना के खुलासा होने तक आरपार की लड़ाई जारी रहेगी। रामकिशोर वर्मा ने कहा कि इसके लिए थाना घेरने से लेकर जिला घेरने से माले पीछे नहीं हटेगी। मृतक नितिश के पिता धर्मेंद्र मिश्र ने भावुक होकर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मेरे बेटे के सिर पर गंभीर चोट के अलावा शरीर के अन्य हिस्से पर कोई चोट नहीं है। जानबूझकर इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। सभा में श्रीराम कुशवाहा, जीरादेई के ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार तिवारी, सत्यदेव यादव, पूनम यादव, अमरनाथ गोड़, नीलम सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, अरुण कटारिया, अरविंद पटेल, मधुसूदन द्विवेदी, धर्मराज मिश्र, सूरज सिंह सेंगर, प्रभुनाथ पासवान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed