फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फोरलेन से बढ़ेगी नगरपालिका की आमदनी

फोरलेन से बढ़ेगी नगरपालिका की आमदनी

Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन से बढ़ेगी नगरपालिका की आमदनी
फोटो समाचार
विज्ञापन

नगरपालिका की आमदनी बढ़ाएगा फोरलेन
फोरलेन पर डिवाइडर के बीच 20 यूनिपोल लगाएगी नगरपालिका
तीन गुना बढ़ जाएगी विज्ञापन मद की आमदनी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आर्थिक तंगी झेल रही नगरपालिका के लिए फोरलेन आमदनी का नया जरिया बनेगा। फोरलेन के डिवाडर पर यूनिपोल लगाने से नगरपालिका की आय पहले से तीन गुना बढ़ जाएगी। इसकी कवायद नगरपालिका की ओर से शुरू कर दी गई है।
नगरपालिका के विभिन्न आय स्रोतों में विज्ञापनों का अहम योगदान है। होर्डिंग, वॉल पेंटिंग, यूनिपोल आदि प्रचार सामग्रियों पर पालिका टैक्स वसूलकर अर्जित धानराशि नगर के विकास कार्यों पर खर्च करती है। फिलहाल नगरपालिका विज्ञापन मद से दो से ढाई लाख रुपये सालाना की आमदनी कर पा रही है। फोरलेन का निर्माण होने से नगरपालिका को आय की नई आस जगी है। पुरवां चौराहे से रुद्रपुर मोड़ तक तकरीबन 20 यूनिपोल की जगह आसानी से मिल जाएगी। इनका आवंटन कर पालिका को प्रति यूनिपोल 30 हजार रुपये सालाना की आमदनी होगी। अब तक दो से ढाई लाख रुपये विज्ञापन मद से सालाना कमाने वाली नगरपालिका को फोरलेन से ही छह लाख रुपये मिलने लगेंगे। डिवाइडर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पहले फेज में करीब तीन सौ मीटर लंबे डिवाइडर पर अभी से पालिका ने चार लोगों को यूनिपोल लगाने की परमिशन दे दी है। निर्माण का कार्य जैसे ही आगे बढ़ेगा बाकी जगहों पर यूनिपोल स्थलों का आवंटन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन से ढाई लाख कमा पाती है नगरपालिका
कर्मचारियों की सुस्ती के चलते नगरपालिका विज्ञापन मद से सीमित मात्रा में ही आमदनी कर पा रही है। फिलहाल, पालिका ने यूनिपोल लगाने के लिए शहर में 66 स्थान चिह्नित किए हैं। इनके अलावा तमाम ऐसे जगह हैं जहां अवैध विज्ञापन कारोबारियों ने यूनिपोल लगाए गए हैं। इनमें ज्यादातर वही लोग शामिल हैं, जिन्हें पालिका ने यूनिपोल लगाने के लिए स्थान आवंटित किया है। अवैध कारोबारी पालिका से परमिशन का हवाला देकर मनमर्जी स्थानों पर यूनिपोल लगाते हैं और विज्ञापन प्रदाताओं से मनमाना शुल्क वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
फोरलेन निर्माण होने से नगरपालिका के विज्ञापन मद में करीब छह लाख की वृद्धि हो जाएगी। नगर सीमा में यूनिपोल लगाने के लिए करीब 20 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें कुछ का आवंटन हो गया है। डिवाइडर निर्माण की प्रक्रिया पूरी होते ही बाकी बचे जगहों का आवंटन कर दिया जाएगा।
-हरिश्चंद्र, कर अधीक्षक, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed