फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कांग्रेसियों ने निकाला जन भागीदारी मार्च

कांग्रेसियों ने निकाला जन भागीदारी मार्च

Wed, 17 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निकाला जन भागीदारी मार्च
शहर में पहुंचा कांग्रेस का जन भागीदारी मार्च
विज्ञापन


गांधी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस का प्रदेश व्यापी जन भागीदारी मार्च का बुधवार को देवरिया पहुंचा। संगठन मंत्री तरुण पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल में राष्ट्रपिता के प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। जिला जेल के पास जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया। यात्रा टाउनहॉल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। तरुण पटेल ने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में घूमेगी। 75 जिलों और 200 तहसीलों का भ्रमण किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य महात्मा गांधी की जयंती पर उनके वैचारिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि गांधी जी सभी संप्रदायों को साथ लेकर चलने की बात करते थे। आज कुछ विभाजनकारी ताकतों ने उनके सिद्धांतों का अपमान किया है। गांधी के सिद्धांत, एकता अखंडता के लिए संजीवनी है। इसका व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान वरुण राय, नागेंद्र शुक्ल, महेंद्र मिश्रा, मुकुंद भाष्कर मणि, रमाशंकर यादव, गंगेश मिश्रा, जवाहर लाल बरनवाल, राशिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed