फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जेई/एईएस के इलाज में लापरवाही क्षम्य नहीं

जेई/एईएस के इलाज में लापरवाही क्षम्य नहीं

Thu, 19 Jul 2018 11:38 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
जेई/एईएस के इलाज में लापरवाही क्षम्य नहीं
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के बैठक को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। डीएम ने जेई-एईएस पर रोकथाम के लिए जोर देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि सीएचसी व पीएचसी पर जेई-एईएस से बचाव के लिए ईटीसी खोला गया है और डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई थी। यह ध्यान रहे कि ईटीसी से होकर ही जेई-एईएस का मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाएं। रात को सीएमओ और एसीएमओ को अस्पतालों का निरीक्षण करने और लापरवाही कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीडीओ राजेश त्यागी ने चार ब्लॉकों में हुई मीटिंग और इसके आए रिजल्ट को साझा किया गया। इसमें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, दस्तक टूट नियंत्रण पखवाड़ा, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसकी समीक्षा भी डीएम व सीएमओ ने किया। इसमें 65 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। दस अगस्त को एक दिवसीय कृमि मुुक्ति दिवस अभियान चलेगा। वहीं, दस्तक-टू अभियान के तहत डोर-टू-डोर आशा व एएनएम भ्रमण कर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को ओआरएस व जिंक टेबलेट दिया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र सिंह, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed