फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फाइनेंस कंपनी के एमडी के घर लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया

फाइनेंस कंपनी के एमडी के घर लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया

Thu, 12 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के एमडी के घर लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया
फाइनेंस कंपनी के एमडी के घर प्रदर्शन
विज्ञापन


एक फाइनेंस कंपनी का एमडी ग्राहकों का आठ करोड़ लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। एक फाइनेंस कंपनी के एमडी पर लोगों ने पांच शाखाओं का आठ करोड़ रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक एमडी के दरवाजे पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एमडी के भाई से लोगों की झड़प हुई। पुलिस के आश्वासन पर लोग आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने पर दस दिन बाद भूख हड़ताल की चेतावनी देते हुए लोग वापस लौटे।

भटनी थानाक्षेत्र के नोनापार गांव निवासी एक शख्स यूपी और बिहार के कई शहरों में संचालित विंचस निधि लिमिटेड के नाम से फाइनेंस कंपनी चलाता है। बिहार के गोपालगंज, मीरगंज, दरौली, मैरवा, नौतन शाखाओं को एमडी ने करीब एक साल पहले बंद कर दिया। इन शाखाओं में रुपये जमा किए लोग स्थानीय शाखा पर तैनात कर्मचारियों से रुपये मांगने लगे। कर्मचारियों ने एमडी से संपर्क किया तो वह अपने घर बुलाया और जल्द भुगतान करने की बात कही। लोगों के बढ़ते दवाब को देखते हुए पांचों शाखा प्रबंधकों ने इसको लेकर कई बार एमडी से मुलाकात की, लेकिन बात नहीं बनी। इससे नाराज कर्मचारी और ग्राहक बृहस्पतिवार को नगर के दुर्गा मंदिर पर जमा हुए। नारेबाजी करते हुए नगर स्थित एमडी के मकान पर पहुंचे। एमडी के घर पर नहीं होने से लोग उग्र हो गए और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान लोगों की एमडी के परिजनों से कहासुनी भी हुई। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसओ के कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। गोपालगंज शाखा के मैनेजर रवींद्र शाह ने बताया कि नोट बंदी के बाद प्रबंध निदेशक ने रकम निकालने पर रोक लगा दी। करीब एक साल बाद शाखा भी बंद कर दिया गया। ग्राहकों के दबाव को झेलना मुश्किल हो गया है। कर्मचारी और ग्राहक एमडी के दरवाजे पर बहुत जल्द भूख हड़ताल करेंगे। इस बाबत एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि शाखा प्रबंधक से बैंक की जरूरी डिटेल मांगी गई है। तहरीर मिलने पर एमडी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed