फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मई तक बनना था शहर में फोरलेन, अभी तक अधूरा

मई तक बनना था शहर में फोरलेन, अभी तक अधूरा

Thu, 28 Jun 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मई तक बनना था शहर में फोरलेन, अभी तक अधूरा
भटवलिया चौराहे के समीप निर्माणाधिन फोर लेन के किनारे जानलेवा बने गढ्ढे। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। फोरलेन का सपना संजोए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। विभागीय उदासीनता के कारण निर्माण कार्य अब तक रफ्तार ही नहीं पकड़ सका है। शहरी क्षेत्र में गोरखपुर ओवरब्रिज से रुद्रपुर मोड़ तक फोरलेन का काम मई तक हर हाल में पूरा करना था, मगर आधा हिस्सा भी नहीं बन पाया है। डिवाइडर और किनारे की पटरियों पर कोई काम नहीं होने से राहगीर हादसों के शिकार हो रहे हैं। बारिश में यह खतरा और बढ़ेगा। बार-बार हिदायतों के बावजूद निर्माण को गति न मिलने से फोरलेन पर चलने के मंसूबों पर पानी फिरता दिख रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर से सलेमपुर तक फोरलेन निर्माण के लिए मई 2013 में कार्ययोजना तैयार हुई। वन विभाग और पीडब्लूडी के बीच लंबे समय तक पेच फंसा रहा। सड़क के किनारे पेड़ों की कटाई कराने के बाद वर्ष 2017 में फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। विभागीय अफसरों की उदासीनता के कारण कार्य की गति काफी धीमी रही। धन की कमी बताने के बाद करीब छह माह पूर्व शासन ने दूसरे किस्त में करीब 32 करोड़ रुपये पीडब्लूडी को दिया। जाम से निजात दिलाने का हवाला देते हुए पीडब्लूडी ने प्राथमिकता के तौर पर शहर में फोरलेन का निर्माण कराने की बात कही और काम भी शुरू हो गया। आधा-अधूरा कार्य कराने के बाद ठेकेदार शहर के बाहर निर्माण कार्य ठेकेदार कराने लगा। इससे शहरवासियों की और मुश्किलें बढ़ गईं। मामला संज्ञान में आने पर डीएम सुजीत कुमार ने सख्त हिदायत दी तो शहर के अंदर फिर कार्य शुरू हुआ है। भटवलिया से रुद्रपुर मोड़ तक सड़क के किनारे खुदाई कर छोड़ दिया गया है, जो राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। बरसात के मौसम में लोगों को और दुश्वारियां झेलनी पड़ेगी। उधर, मुसैला से खुखुंदू के पास तक फोरलेन का कार्य तो हुआ, लेकिन डिवाइडर नहीं बन पाया है।
विज्ञापन



फोरलेन के लिए काटे गए 28 हजार पेड़
केंद्र सरकार ने फोरलेन निर्माण की घोषणा किया, लेकिन सपा सरकार से एनओसी नहीं मिलने से काफी समय तक निर्माण शुरू नहीं हो सका। बाद में प्रत्येक जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने की योजना के तहत यहां भी कार्य शुरू किया गया। फोरलेन के लिए कुल 28133 पेड़ काटे गए। इन पेड़ों के बदले पौधरोपण के लिए वन विभाग ने गैर जनपद में जमीन उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानकों की अनदेखी कर रही कार्यदायी संस्था
फोरलेन निर्माण का कार्य एक तरफ से कराने के बजाए अलग-अलग कई हिस्सों में कराया जा रहा है। इसमें मानकों की अनदेखी भी की जा रही है। शहर से बाहर बनी सड़कों को बिना तोड़े और लेबल किए उसके ऊपर ही पिच किया जा रहा है। देवरिया से सलेमपुर तक सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे बचाव के लिए किसी प्रकार का संकेतक नहीं बनाया गया है।


बजट के अभाव में प्रभावित हुआ काम
गोरखपुर से देवरिया होते हुए सलेमपुर तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के लिए शासन से 335 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। अब तक शासन से महज 80 करोड़ रुपये ही मिल पाए हैं। इस धनराशि से करीब एक चौथाई फोरलेन निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है।
-डीके चौधरी, एक्सईएन, देवरिया।


* 335 करोड़ रुपये लागत हैं गोरखपुर-सलेमपुर तक फोरलेन निर्माण का।
* 80 करोड़ रुपये ही मिल पाएं हैं अब तक।
* 81 किमी लंबा है प्रस्तावित फोरलेन।
* 04 किमी है शहरी क्षेत्र में फोरलेन की लंबाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed