फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर पहुंचते ही मां से लिपट फफक पड़ा बेटा

घर पहुंचते ही मां से लिपट फफक पड़ा बेटा

Tue, 05 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
घर पहुंचते ही मां से लिपट फफक पड़ा बेटा
जीतेंन्द्र - फोटो : अमर उजाला
जीतेंद्र के पहुंचते ही घर में मचा चीत्कार
विज्ञापन


शहीद का बेटा बोला, अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए
रोजगार की तलाश में मझला बेटा गया था गुजरात
अमर उजाला ब्यूरो
पैकौली। काहे हम गईली नौकरी करे, बाबूजी क अंतिम दर्शन तक न कर पवनी, हमरे जइसन बदनसीब केहू नाईं बा, सब बर्बाद हो गईल। यह वेदना बांसपार बैदा गांव के शहीद सत्यनारायण के मझले बेटे जीतेंद्र की है। उसकी यह वेदना सभी को मर्माहत कर रही थी। वह मंगलवार को अपने गांव पहुंचा। घर पहुंचते ही वह मां लिपट गया। रोने के अलावा कुछ भी नहीं निकल रहा था।
शहीद सत्यनारायण यादव की चार संतानों में जीतेंद्र तीसरे नंबर का है। उसने इंटर तक की पढ़ाई की। उसके बाद मन नहीं लगा। बताया जा रहा है कि जीतेंद्र पिता का दुलारा है। जीतेंद्र पहले स्थानीय स्तर पर ही नौकरी के लिए हाथ-पैर मारा, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो 28 मई को रोजगार की तलाश में गुजरात गया था। गुजरात पहुंचने के बाद पिता से बात हुई तो उन्होंने मन लगाकर काम करने की बात कहा था। जीतेंद्र का कहना था कि उसे क्या पता था कि यह सब हो जाएगा। रविवार की सुबह मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे घर आने के लिए कहा गया। जीतेंद्र तत्काल चल दिया। इलाहाबाद तक किसी ट्रेन से पहुंचा और फिर गांव आने के लिए दूसरी ट्रेन में सवार हुआ कि उसी दौरान एक दोस्त का फोन आया कि तुम्हारे पिता का अंतिम संस्कार होने जा रहा है, तुम अभी कहां हो? यह सुनते ही जीतेंद्र ट्रेन में ही बदहवाश हो गया। किसी तरह मंगलवार की सुबह वह गांव पहुंचा। उसके गांव पहुंचते ही एक बार फिर गांव परिवारवालों की चीत्कार से गूंज उठा। गांववालों ने किसी तरह से सभी को संभाला।
विज्ञापन


जरूरी कागजात लेकर लौटे बीएसएफ के एसआई
शहीद सत्यनारायण यादव के पार्थिव शरीर को लेकर बीएसएफ के एसआई प्रदीप कुमार समेत 13 लोग पहुंचे थे। इसमें आठ कांस्टेबल, दो हवलदार, दो एसआई पहुंचे थे। सत्यनारायण के अंतिम संस्कार के बाद जम्मू से आए एसआई प्रदीप कुमार उनके घर रुक गए। मंगलवार को उन्होंने जरूरी कागजात परिवारवालों से लिया और वापस कैंप के लिए लौट गए। बताया जा रहा है कि शहीद सत्यनारायण के परिवारवालों को मिलने वाली सहायता के लिए यह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed