फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   करवा चौथ आज: अखंड सौभाग्य को रखेंगी व्रत

करवा चौथ आज: अखंड सौभाग्य को रखेंगी व्रत

Sat, 07 Oct 2017 10:40 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ आज: अखंड सौभाग्य को रखेंगी व्रत
देवरिया। रविवार को करवा चौथ है। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हिंदू शास्त्रों में करवा चौथ के व्रत को सुहागिनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना गया है। करवा चौथ का यह व्रत कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर रात में चांद दिखते ही अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग जगहों पर करवा चौथ की पूजन विधि अलग-अलग होती है। इस व्रत को रखने से एक दिन पहले महिलाएं हाथों में मेंहदी रचाती हैं। ज्यादातर महिलाएं अपने घर की परंपराओं और रीति रिवाजों के अनुसार पूजा करती हैं और कहानी सुनती हैं। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ के दिन किसी भी सुहागन को बुरा-भला कहने के अलावा उसे शाप देने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। रविवार को पड़ने वाले इस व्रत की तैयारी में सुहागिनें लगी थी। व्रत और पूजा में उपयोग होने वाले जरूरी सामानों की शनिवार को खरीदारी की गई। ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ रही। शास्त्रों में बताया गया है कि अविवाहित युवतियां भी अपने होने वाले पति के लिए यह व्रत रख सकती हैं। हालांकि वास्तव में ऐसा बहुत कम होता है।
विज्ञापन


करवा चौथ पर न करें यह काम
पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखे जाने वाले इस व्रत पर सुहागिनों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सुहाग सामग्री यानी चूड़ी, लहठी, बिंदी, सिंदूर को कचड़े में बिल्कुल ना फेंके। इतना ही नहीं अगर चूड़ी पहनते वक्त टूट जाए तो उसे संभालकर पूजा स्थान पर रख दें। सुहागिनें इस बात का खास ध्यान रखें कि सिलाई, कटाई, बुनाई के लिए कैंची, सुई, चाकू का इस्तेमाल कदापि न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed