{"_id":"59cd344a4f1c1bd7538b4d52","slug":"181506620490-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दवा सप्लायरों का एक करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दवा सप्लायरों का एक करोड़ बकाया
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला अस्पताल में दवा की सप्लाई देने वाली आठ से अधिक फर्मों का एक करोड़ रुपये बकाया है। बजट की कमी के कारण बजट अधर में लटका हुआ है। इसके लिए फर्म मालिक सीएमएस से संपर्क कर रहे हैं। अगर समय रहते विभाग नहीं चेता तो जिला अस्पताल में दवाओं का संकट गहरा सकता है।
जिला अस्पताल में आज भी कई ऐसी दवाइयां है जो उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। अप्रैल माह से अब तक करीब आठ फर्मों से दवा की खरीदारी की गई है। बजट के अभाव की वजह से सभी दवा फर्मों का भुगतान बाकी है। गुरुवार को औषधि विभाग के स्टोर इंचार्ज ने बकाया लिस्ट सीएमएस के सामने प्रस्तुत किया। स्टोर इंचार्ज ने बताया कि मजबूरी में कई फर्मों से दवा लेनी पड़ी। 15 लाख से अधिक बकाया होने के बाद फर्म मालिक दवा देने से इंकार कर दे रहे थे। अस्पताल में दवाओं की कमी न हो इस लिहाज से कई फर्मों का सहारा लेना पड़ा। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि बजट आ गया है। सभी दवा फर्मों का भुगतान किया जा रहा है। अस्पताल में जो दवा नहीं है। उसे मंगाने के लिए ऑर्डर दिया गया है।