फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अबूझ हालत में जलने से विवाहिता की मौत

अबूझ हालत में जलने से विवाहिता की मौत

Fri, 15 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अबूझ हालत में जलने से विवाहिता की मौत
रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में छपरा खुर्द गांव में एक विवाहिता जल गई। बाढ़ में रास्ता कटने के कारण एंबुलेंस झुलसी महिला के घर चार घंटे देर से पहुंची। सीएचसी पर इलाज के दौरान करीब 20 मिनट में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एकौना थानाक्षेत्र के छपरा खुर्द गांव के बालचंद की शादी बांसगांव के करवट गांव की बिंद्रावती से एक साल पहले मंदिर में हुई। घरवालों के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे लोग भोजन करके सोने चले गए। इस दौरान बिंद्रावती लालटेन लेकर रसोई घर में दवा खाने के लिए पानी गर्म करने चली गई। चूल्हा चालू कर वह लालटेन लेकर आ रही थी। लालटेन से केरोसिन गिर रहा था। केरोसिन से चूल्हे की आग पकड़ ली। महिला आग की चपेट में आ गई। महिला झुलस गई। घरवालों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस सीएचसी से छपरा खुर्द के लिए निकला। पचलड़ी के आगे बाढ़ में रास्ता कटने से एंबुलेंस भटक गया। उसे हौली बलिया गांव के रास्ते होकर जाना पड़ा। एंबुलेंस पहुुंचने में चार घंटे लग गए। रात तीन बजे घर वाले महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट पता चल पाएगा। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed