{"_id":"59ad94484f1c1b696a8b4adb","slug":"181504547912-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ मानदेय की मांग को लेकर शिक्षकों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ मानदेय की मांग को लेकर शिक्षकों
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बढ़े मानदेय समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर अनुदेशकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। मांगें पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है।
प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर अनुदेशक टाउनहाल परिसर में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। जिलाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मांगों को लेकर अनुदेशक समय-समय पर सरकार के सामने उठाते रहे हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मानदेय 17 हजार रुपये का शासनादेश जल्द जारी किया जाए। नवीनीकरण में छात्र संख्या की बाध्यता समाप्त की जाए। उन्होंने कहा कि मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक परिणाम नहीं आने पर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आठ सितंबर को लखनऊ में राज्य परियोजना निदेशालय पर धरना दिया जाएगा। रविंद्र मणि, चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सरकार मांगों को पूरा करने का वादा तो करती है, लेकिन उसे लागू नहीं करती। इस दौरान सुधाकर मिश्रा, अभय सिंह बघेल, रविशेखर , अश्वनी शर्मा, विजय शंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।