फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामजानकी मार्ग पर दबाव बनाने लगी घाघरा

रामजानकी मार्ग पर दबाव बनाने लगी घाघरा

Thu, 17 Aug 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर दबाव बनाने लगी घाघरा
बरहज/पैना। घाघरा के जलस्तर में लगातार इजाफा से परसियां और विशुनपुर देवार के दर्जनों टोले पानी से घिर गए हैं। पैना के कोटवां मल्लाह टोली के संपर्क मार्ग तक जलभराव होने से गांव का संपर्क टूट गया है। लोग कमर भर पानी के रास्ते जाने पर मजबूर हैं। जहाज घाट पर बाढ़ मापक गेज पर घाघरा खतरे के निशान 66.50 से ऊपर 67.55 मीटर पर पहुंच गया है। बाढ़ का जनाना घाट तक पहुंच गया है। कटइलवा, कपरवार संगम तट सहित अन्य तटवर्ती गांवों की कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। नौका टोला, बेलडांढ में नदी का पानी रामजानकी मार्ग पर दबाव बना रहा है। विशुनपुर और परसियां देवार के करीब एक दर्जन से अधिक टोले पानी से घिरे हैं। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने करीब 31 नावों की व्यवस्था की है। रामपुर कोटवां के मल्लाह टोली के संपर्क मार्ग तक पानी भर जाने से गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed