{"_id":"594410cd4f1c1b603d8b461e","slug":"181497632973-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए आफत बनी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए आफत बनी गर्मी
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मौसम की बेरुखी बच्चों के लिए आफत बन गई है। ओपीडी में प्रत्येक दिन बीमार बच्चों से पटा रह रहा है। इन दिनों जेई/एईएस वार्ड में 25 से अधिक बीमार बच्चे भर्ती थे। इलाज के अलावा साथ आए अभिभावकों को डॉक्टर मौसम की मार से बचाव के लिए सुझाव दे रहे हैं।
बेतहाशा गर्मी और तल्ख धूप से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल का ओपीडी बच्चों से भरा रहा। भीड़ होने की वजह से लोग बच्चों को गोद में लिए डॉक्टर के कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को 300 से अधिक बच्चों का इलाज हुआ। इसमें तेज बुखार और झटके से पीड़ित बच्चों को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के बाल रोग चिकित्सक डॉ. आरके श्रीवास्तव की माने तो इलाज के अलावा गर्मी से बचाव भी जरूरी है।
ऐसे करें बचाव
बच्चों को पानी उबाल कर या क्लोरिन गोली का इस्तेमाल करें
सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें
बच्चों को बासी भोजन से दूर रखे, ताजा भोजन कराए
बच्चों का हाथ और पैर दिन में करीब पांच बार धोएं
बच्चों को धूप में जाने से बचाएं, पानी का अधिक पिलाएं
घर का बना हुआ भोजन ही बच्चों को खिलाएं
मौसम सामान्य न होने तक जंक फूड से बच्चों को दूर रखे