{"_id":"6a4ea0f626c4e7135b069048","slug":"18-new-transformers-to-be-installed-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1378999-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र में लगेंगे 18 नए ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र में लगेंगे 18 नए ट्रांसफाॅर्मर
Thu, 09 Jul 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 26-27 के लिए 18 जगहों पर नए ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने के लिए प्रस्ताव की स्वीकृत हो गई है। ट्रांसफॉर्मर लग जाने स लो-वोल्टेज और बिजली ट्रिप से निजात मिलेगी।
सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने 63 केवीए क्षमता के 10 ट्रांसफाॅर्मर लगाने का प्रस्ताव दिया है। ये ट्रांसफाॅर्मर रामपुर बछउर, चॉनपलिया, इटहुआ चन्दौली, रामपुर मोड़, देवपार, पतलापुर (स्थान-1), पतलापुर (स्थान-2), भरथुआ चौराहा, टेकनपुरा व बरड़ीहा परशुराम में लगेंगे।
इसी तरह 250 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर माईन शॉप सलेमपुर व नगर पंचायत कार्यालय के पास लगेंगे। 25 केवीए के डह ट्रांसफाॅर्मर घुमनगर, पलिया, बलुआ टोला, बढ़या हरदो, विशुनपुरा व मुरासो में लगेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में सांसद के प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सांसद ने प्रस्ताव दे दिया है जो स्वीकृत भी हो गया है। अभी टेंडर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गत वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव के लगभग 25 प्रतिशत ट्रांसफाॅर्मर अभी भी लगने शेष हैं।