फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   18 new dengue patients found, one referred

Deoria News: डेंगू के 18 नए मरीज मिले, एक रेफर

Wed, 01 Nov 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
18 new dengue patients found, one referred
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सोमवार की शाम से मंगलवार की दोपहर तक 18 नए मरीज भर्ती किए गए। वहीं, एक मरीज की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। वार्ड में भर्ती 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि नौ लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र की वृद्ध महिला नौ दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल में इलाज व जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर भर्ती कर लिया गया। शहर के एक मोहल्ला का युवक एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो जांच कराई। रिपोर्ट आने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक पांच दिन से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में इलाज और जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। भाटपाररानी क्षेत्र का एक युवक तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं मिलने पर जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम थे। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सलेमपुर क्षेत्र का एक किशोर एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने के बाद आराम नहीं मिला तो जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक क्षेत्र का एक युवक दस दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने पर बुखार से आराम मिला पर अन्य दिक्कत थी तो उसने जांच कराई। रिपोर्ट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं हुआ तो अस्पताल पहुंचा, यहां लक्षण के आधार पर उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। मदनपुर थाना क्षेत्र का एक युवक छह दिन से बुखार की चपेट में है। स्थानीय स्तर पर दवा लेने पर आराम नहीं हुआ जांच कराई। रिपोर्ट आने पर उसे भर्ती कराया गया। लार क्षेत्र की एक वृद्ध महिला एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट में दवा ली, लेकिन बुखार के साथ उल्टी, बदन दर्द की दिक्कत होने पर परिजनों ने भर्ती कराया। बघौचघाट क्षेत्र का एक युवक छह दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं हुआ तो जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में दवा लिया, पर आराम नहीं मिला। उसने जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया। बघौचघाट क्षेत्र की एक महिला छह दिन से बुखार से पीड़ित है। स्थानीय स्तर पर दवा लेने से आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा लार क्षेत्र के युवक, बघौचघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति व कुशीनगर जिले के एक युवक को भी भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed