फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   18 hours of lightning of 250 villages...Gujjari in night darkness

Deoria News: 18 घंटे गुल रही 250 गांवों की िबजली...रात अंधेरे में गुजरी

Tue, 05 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
18 hours of lightning of 250 villages...Gujjari in night darkness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बारिश होते ही बिजली निगम की पोल खुल गई। रविवार की रात करीब 11 बजे गुल हुई बिजली सोमवार को शाम पांच बजे बाद आई। 18 घंटे बाद बिजली मिली भी तो इसके बाद बार-बार ट्रिपिंग का खेल जारी रहा। पूरी रात क्षेत्र के 250 गांवों में अंधेरा छाया रहा। दिनभर भी करीब आपूर्ति गुल रही।
निगम के जिम्मेदार बता रहे है कि एगडंगा, रजवल, बैरौना, गड़ेर, चतुरी, नूनखार और सिसई में 11 हजार वोल्टेज तार में फाॅल्ट आने से यह दिक्कत आई है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू उपकेंद्र से बैदौली, नूनखार, सोनबरसा और गड़ेर फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के 250 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बारिश के चलते बैदौली फीडर में बैदौली, सिसवा, एकडंगा, रजवल, गड़ेर फीडर में बैरौना, गड़ेर, हाटा, रोहुआर, सोनबरसा फीडर में चतुरी, मरहवां, पिपरा खेमकरण, छोटी रार, बड़ी रार, तेनुआ, मझवलिया, नूनखार फीडर में नूनखार और सिसई में एचटी तार में रविवार रात करीब 11 बजे फाॅल्ट उत्पन्न होने से पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्ट ठीक करने में 15 घंटे लगा दिए। इसके चलते बिजली के लिए क्षेत्र में हाहाकार मचा रहा। जेई सोनू कुमार का कहना है बारिश के चलते जगह-जगह फाॅल्ट उत्पन्न हो गया। फाॅल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। बरहज संवाद के अनुसार, नगर स्थित अटल तिराहे पर सोमवार को चौथे दिन भी व्यापारी और उपभोक्ता विद्युत निगम के खिलाफ क्रमिक अनशन पर रहे। क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका और एसडीओ के आश्वासन पर देर शाम को अनशन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष अजीत जायसवाल नेतृत्व में व्यापारी और उपभोक्ता चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर रहे। शाम को क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका, एसडीओ आलोक सिंह यादव और जेई के साथ पहुंच गए।

अनशनकारियों ने विद्युत् निगम के जेई के फोन नहीं उठाने, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि कराने, जर्जर तारों को बदलने, स्मार्ट मीटर लगाने में बरती जा रही अनियमितता दूर करने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed