{"_id":"5cd18af0bdec22073706beeb","slug":"171557236464-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गई लड़की का दुपट्टा से गला घोंटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शौच करने गई लड़की का दुपट्टा से गला घोंटा
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच करने गई युवती की गला घोंट कर हत्या
बघौचघाट। छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने शौच के लिए निकली युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के बिजईपुर थानाक्षेत्र की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बिजयीपुर थानाक्षेत्र स्थित गांव निवासी 20 वर्षीय युवती सोमवार की सुबह शौच के लिए बाहर गई थी। रास्ते में उसे तीन युवकों ने मिलकर घेर लिया। अभद्र टिप्पणी करते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगे। युवती के विरोध करने पर उसके दुपट्टे से गला घोंट दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अब्दुल मजीद ने बताया कि मामला संवेदनशील है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है।