फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मेदीपट्टी पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा

मेदीपट्टी पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 02 Mar 2019 10:56 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
मेदीपट्टी पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा
मेदीपट्टी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की जानकारी लेते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। पथरदेवा के मेदीपट्टी गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। हेलीपैड, बैरिकेडिंग, सड़क निर्माण के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी देर तक चर्चा की। एलआईयू की टीम ने भी देर शाम गांव पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

मेदीपट्टी गांव के नवनिर्मित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार मार्च को महाशिवरात्रि पर पहुंचेंगे। उन्हें यहां हो रहे यज्ञ में ही शामिल होने था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। अब उनका आगमन चार मार्च को तय हुआ है। जिला प्रशासन के पास प्रोटोकॉल आने के बाद पूरा अमला युद्धस्तर पर तैयारियों में उतर गया है। डीएम अमित किशोर और एसपी प्रमोद कुमार शनिवार की शाम मौके पर पहुंचे। हेलीपैड निर्माण और खड़ंजे का निरीक्षण किया। मंच के बगल में ही हेलीपैड बनाने पर पीडब्लूडी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद मंच को और आगे ले जाया गया। उसके बाद एक ठेकेदार को कड़ी नसीहत दी, कहा कि मानक के तहत सही काम करो नहीं तो जेल चले जाओगे। आयोजक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव से पूरे कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। मंच और पार्किंग सेफ रूम का भी निरीक्षण किया। पुन: मंदिर में पहुंच डीएम-एसपी ने पूजा की। इस दौरान सीडीओ शिव शरणप्पा, सदर एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ वरुण मिश्र, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, देवेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed