फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शिक्षकों के गले की फांस बना फर्जी नामांकन

शिक्षकों के गले की फांस बना फर्जी नामांकन

Fri, 16 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के गले की फांस बना फर्जी नामांकन
शिक्षकों के गले की फांस बना फर्जी नामांकन
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उपस्थिति कम मिलने पर रोका वेतन
बीएसए ने 13 ब्लॉकों के बीईओ को पत्र जारी कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों में बच्चों का फर्जी नामांकन अब शिक्षकों के ही गले की फांस बन गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हुए स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति बेहद कम मिली है। कमिश्नर की नाराजगी के बाद बीएसए ने 13 ब्लॉकों के स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। संबंधित बीईओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि इन स्कूलों में प्रधानाध्यापक का वेतन तब तक आहरित नहीं किया जाएगा, जब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें शत प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण न कर लें। पूरे जिले में ऐसे 100 से भी अधिक स्कूल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए विभागीय टीम स्कूलों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। बीते पांच नवंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी टीम परीक्षण के लिए पहुंची तो बच्चों की उपस्थिति देख दंग रह गई। अमूमन सभी स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति बेहद कम थी। कई स्कूलों में 20-25 फीसदी बच्चे ही मौजूद मिले हैं। अधिकतम उपस्थिति 55 फीसदी से नहीं रही। स्वास्थ्य विभाग की इस रिपोर्ट के बाद कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया था। अब बीएसए ने बीईओ के माध्यम से स्कूलों के प्रधानाचार्य के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। पत्र के तहत बीएसए माधवजी तिवारी ने कहा है कि जहां भी उपस्थिति 90 प्रतिशत से कम है, उनके प्रधानाचार्यों का वेतन तब तक आहरित न कराया जाए जब तक बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीमें वहां के बच्चों का शत प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण न कर लें।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों के बीईओ को निर्देश
16 ग्रामीण और एक शहरी शिक्षा क्षेत्र वाले जिले में कुल 13 ब्लाकों के बीईओ को बीएसए ने पत्र लिखा है। इसमें बरहज, पथरदेवा, तरकुलवा, बैतालपुर, लार, भटनी, रुद्रपुर, बनकटा, देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, देसही देवरिया, गौरी बाजार, भागलपुर ब्लॉक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed