फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4-जी सेवा के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करे सरकार

4-जी सेवा के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करे सरकार

Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
4-जी सेवा के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करे सरकार
फोटो-
विज्ञापन

---

4-जी सेवा के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करे सरकार
बीएसएनएल कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर टीडीएम कार्यालय में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना दिया। गोरखपुर रोड स्थित टीडीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने का एलान किया।

धरने में जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव ने कहा कि केंद्रीय संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के साथ 24 फरवरी को यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला था। आठ माह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। एक जुलाई 2017 से कर्मचारियों-अधिकारियों को तीसरा वेतन संशोधन करने, 4-जी सेवा के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन, कर्मचारियों के वास्तविक मूल वेतन पर आधारित पेंशन अंशदान का भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों-अधिकारिशें का पेंशन संशोधन और एक अक्तूबर 2000 के बाद भर्ती कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति लाभ 30 प्रतिशत को लागू करने सहित अन्य मुद्दों पर दूरसंचार विभाग मौन साधे हुए है। बीएसएनएल कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। यह धरना संघर्ष का आगाज है। अगर आश्वासनों के अनुरुप कार्रवाई नहीं हुई तो आर-पार की लड़ाई में संघ पीछे नहीं हटेगा। धरने में राजनंदन गुप्ता, वशिष्ठ यादव, माधव लाल गुप्ता, टीआर मिश्र, हरिलाल, जयप्रकाश, सुकरुल्लाह, रमेश यादव, अयोध्या प्रसाद, बनारसी प्रसाद, अवधेश कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामाश्रय यादव, रवींद्र यादव, अनिल कुमार, हृदयनारायण यादव, वासुदेव सिंह, सिराजुल हक हाशमी, गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed